बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
:छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों को बांधी राखी, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।
बोकारो जिला के फुसरो मे अनापति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंप रिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती श्वेता शर्मा एवं सुश्री सोनाली कुमारी के नेतृत्व में कक्षा दशम की छात्राओं ने बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार तथा उनके साथ उपस्थित सभी पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने सभी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अधिकारियों व कर्मियों ने भी छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिेया।