बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
KB कॉलेज बेरमो में खेलो इंडिया संवाद 2026, PM मोदी ने युवाओं को किया वर्चुअली संबोधित
बोकारो जिले के जारंगडीह स्थित KB कॉलेज बेरमो में आज खेलो इंडिया संवाद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित किया।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, KB कॉलेज बेरमो द्वारा जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने की। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलित कर NSS लक्ष्य गीत प्रसारित किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, विशिष्ट अतिथि प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, विशेष अतिथि जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज, स्पोर्ट्स आइकन समीर बौरी और डॉ. प्रभाकर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से युवा देश की खेल आकांक्षाओं से सीधे जुड़ रहे हैं। प्रो. गोपाल प्रजापति ने कहा कि बोकारो जिले से KB कॉलेज को मेजबानी मिलने से कॉलेज परिवार हर्षित है। जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यह संवाद युवाओं को खेल से जोड़ेगा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाएगा।स्पोर्ट्स आइकन समीर बौरी ने कहा कि यह कार्यक्रम खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और देश के अग्रणी एथलीटों के बीच सीधा संवाद का अवसर है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह मंच खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण को एक साथ लाएगा और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना से युवाओं को जोड़ेगा।उद्घाटन सत्र के बाद PM मोदी का वर्चुअल संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके बाद स्पोर्ट्स आइकन के साथ युवाओं का संवाद हुआ।मंच संचालन डॉ. वासुदेव प्रजापति ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गोपाल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम वंदे मातरम और जन गण मन के साथ संपन्न हुआ।