Bokaroसे ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
CBSE विज्ञान मंच पर चमका DAV कथारा का सितारा
:विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने वाले CBSE के मंच पर बोकारो जिला के DAV पब्लिक स्कूल, CCL कथारा के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।11 और 12 नवंबर 2025 को सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची में आयोजित CBSE क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में देश भर के विद्यालयों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर DAV कथारा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ऋषि रंजन एवं सोहन बिस्वास ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उनकी इस सहभागिता के लिए CBSE की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया, जो उनकी वैज्ञानिक अभिरुचि और परिश्रम का प्रमाण है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-I के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान केवल तथ्यों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि प्रश्न पूछने, तर्क करने और नए समाधान खोजने की क्षमता विकसित करता है। ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच को मजबूत करते हैं।इस उपलब्धि की तैयारी में वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक पंकज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा सहित सभी विज्ञान शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर दिए जाते रहेंगे।