बोकारो में अवैध विदेशी शराब लदी कार जब्त, पुलिस को देख जंगल की ओर भागे तस्कर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

 बोकारो में अवैध विदेशी शराब लदी कार जब्त, पुलिस को देख जंगल की ओर भागे तस्कर

बोकारो पुलिस को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोकारो जिला के जगरेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सिल्वर रंग की अल्टो कार से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि कार सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज 13 सितंबर 2026 रविवार को समय लगभग 11 बजे दिन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगरेश्वर विहार के तिलैया ग्राम होते हुए रेलवे ओवरब्रिज से एक सिल्वर रंग की अल्टो मारुति सुजुकी जिसका नंबर JH10S-5378 है, में दो व्यक्ति के द्वारा अवैध नकली शराब बोरा में भरकर डिग्गी में ले जाया जा रहा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ग्राम तिलैया में अशोक महतो के चाय-पकौड़े के होटल के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रही उक्त सिल्वर रंग की अल्टो कार में ड्राइवर सीट एवं बगल में दो व्यक्ति बैठे हुए दिखे। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों अपनी गाड़ी से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे।जब गाड़ी को चेक किया गया तो गाड़ी की डिक्की से प्लास्टिक के बोरा में 30 पीस 750 मिली का UK No 1 Deluxe Whisky लिखा हुआ प्लास्टिक के बोतल में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और भागे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!