बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
गोमिया में श्री गणेश महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, पूर्व विधायक हुए शामिल
गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर पूजा मंडप में किया कलश स्थापित
बोकारो जिला के गोमिया मोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री गणपति युवा समिति द्वारा श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर गोमिया के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः पूजा मंडप में पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना के पश्चात पूजा-अर्चना शुरू की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्री गणेश पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मौके पर पूर्व मुखिया ललिता देवी, आजसू नेता विपिन कुमार, दुलाल प्रसाद, बसंत जायसवाल, आदित्य पांडे, किशोर नायक, प्रमोद स्वर्णकार, बंटी पासवान, सुमित कुमार, शिवम कुमार आदि सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।