बीएंडके प्रक्षेत्र में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा सोमवार को शुरू।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बीएंडके प्रक्षेत्र में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा सोमवार को शुरू।

 

 

बोकारो जिला के सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा राजभाषा माह की शुरुआत सोमवार को करगली आफिसर्स क्लब मे मुख्य अतिथि एसओ माइनिंग शंकर कुमार सहित एसओपी विनय रंजन टुडु और एरिया सेल ऑफिसर भी एन पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की गई। कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, पहचान और राष्ट्र का गौरव है। अंग्रेजी सीखना आवश्यक हो सकता है,परंतु अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग कर हम अपने कार्यों में सरलता ला सकते हैं। मौके
पर माह के दौरान होने वाले निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, कार्यशाला आदि की जानकारी दी गयी। अधि
कारियों व कर्मचारियों को दैनिक जीवन मेंअधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। इस पूरे महीने के दौरान सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में आधि कारिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, कार्य शालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यालयों में दैनिक कामकाज के दौरान संकोच को दूर कर हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करना। हर साल इस अभियान को बेहद बड़े स्तर पर मनाते हैं, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों और कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस अवसर पर एसओपी विनय रंजन टुडू, एरिया मेडिकल आफि सर के पी साही, एरिया सर्वेयर राकेश कुमार, सीएस आर अघिकारी संजीत कुमार, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह ,आरपी यादव व सीताराम यूके, एएफएम राजीव कुमार सहित संजय पांडेय, मिथलेश सिंह, संतोष सिंह, परवेज अख्तर, विक्की कुमार,पुष्पांजलि
तिवारी,मनीषा, दीप चंद, मिथलेश मंडल, रंजीत कुमार, मेनका, शिवाजी मिश्रा, कलावती देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!