वन सुरक्षा समिति को सक्रिय कर अवैध उत्पादन पर लगेगी रोक, आडा साड़म में बैठक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

वन सुरक्षा समिति को सक्रिय कर अवैध उत्पादन पर लगेगी रोक, आडा साड़म में बैठक

बोकारो जिले के आडा साड़म में 15 सितंबर 2026 सोमवार को वन सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को धीरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वन सुरक्षा समिति को सक्रिय करने, वन क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्पादन को रोकने तथा समिति के पुनर्गठन को लेकर विशेष चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वन संपदा की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और समिति को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। इस दौरान समिति के पुनर्गठन तथा वन सुरक्षा से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि वन हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनकी रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वन संरक्षण के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि वन सुरक्षा समिति को नियमित रूप से सक्रिय रखना समय की आवश्यकता है और वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए सदस्यों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद महतो ने समिति के पुनर्गठन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन मजबूत होगा तो वन सुरक्षा के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, आडा साड़म समिति के अध्यक्ष मदन कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में वन सुरक्षा समिति को सक्रिय एवं सशक्त बनाने, वन संपदा की रक्षा करने तथा अवैध उत्पादन पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!