कसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर

बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को कसमार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कुंदन कुमार सहित पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को निर्धारित 60 एवं 90 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, वारंट का निष्पादन, ई-सम्मन का तामिला और दागियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।एसपी ने एंटी क्राइम चेकिंग नियमित रूप से चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन कराने पर जोर दिया। महिला अपराध की रोकथाम, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और आम लोगों से प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। प्रत्येक गुरुवार थाना दिवस आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को भी कहा गया।निरीक्षण के दौरान मालखाना पंजी, लूट, डकैती, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट-1, 2 व 3, एमओ रजिस्टर, सीसीटीएनएस समेत विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जेल से छूटे अपराधियों पर निगरानी तथा गश्ती-पेट्रोलिंग सख्त करने का निर्देश एसपी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!