कथारा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित करम महोत्सव में दिखा अद्भुत नजारा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

कथारा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित करम महोत्सव में दिखा अद्भुत नजारा

 

बोकारो जिला के कथारा शिव मंदिर प्रांगण में 19 सितंबर 2026 शनिवार की संध्या भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे, इसके अलावा समाजसेवी दशरथ महतो,आसपास के पंचायतों के मुखिया, पंसस सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।ज्ञात हो कि कथारा मोड़ शिव मंदिर प्रांगण में अखाड़ा इकाई द्वारा करम महोत्सव का आयोजन किया गया है। बीते वर्ष भी यहां करम महोत्सव का आयोजन किया गया था। करम महोत्सव के अवसर पर यहां अद्भुत नजारा दिखा। झूमर नृत्य, लोक संगीत, भाइयों के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना के लिए बहनों का उपवास का पर्व है करम महोत्सव।अटूट स्नेह और विश्वास की भावना से ओतप्रोत इस पर्व का जिस प्रकार का दृश्य था, वह मनमोहक दिखा। इस महोत्सव की सफलता के मद्देनजर कई नवयुवकों की टोली लगातार कई दिन से आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए सक्रियता निभा रही थी। इसी का परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां इस आयोजन में शामिल हुए।भीड़ को देखते हुए स्थानीय बोकारो थर्मल थाना और कथारा ओपी की पुलिस परिस्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दल बल के साथ लगी रही। उक्त आयोजन में गोविंदपुर, कथारा, बोकारो थर्मल आदि जगहों से अखाड़े में करम परवइती उपस्थित थे। यहां अतिथि के रूप में जगदीश राय उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में दशरथ महतो, प्रदीप यादव, मनोज महतो, राजीव महतो, राजेश महतो, बबलू तुरी, सुनील महतो, विनोद महतो का अहम योगदान रहा। मौके पर उपरोक्त के अलावा बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, पूर्व मुखिया तुलिया देवी, बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तारूलता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!