सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत करगली रिजनल अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों ने किया महादान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत करगली रिजनल अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों ने किया महादान

बोकारो जिला के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के अंतर्गत करगली स्थित रिजनल अस्पताल में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसओ (माइनिंग) शंकर कुमार, एसओपी विनय रंजन टुडू, एएमओ डॉ केपी साही और एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर पीएन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने स्वयं भी रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया और वहां मौजूद रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में सीसीएल कर्मियों, हितधारकों, उनके परिजनों के साथ-साथ अन्य संगठनों के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दर्जनों यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्त संग्रह का कार्य सीसीएल मुख्यालय की डॉ मोना मंडल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें गांधीनगर अस्पताल और रिम्स से आई मेडिकल टीम ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य कार्य और महादान बताया, तथा सभी को ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ साकेत सौरभ, डॉ गौरव, डॉ मुकेश, रामू दास सहित अस्पताल प्रबंधन के कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!