बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टाटा 407 जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टाटा 407 जब्त

 

उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में 21 सितंबर सोमवार की देर रात चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।जानकारी के अनुसार भतुआ से तेलमोच्चो जाने वाले मुख्य पथ पर तेलमोच्चो ब्रिज के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान जांच टीम ने एक टाटा 407 वाहन को अवैध बालू लदा हुआ पकड़ा।
टीम ने वाहन को विधिवत जब्त कर चास मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया है। अवैध बालू के परिवहन को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मौजूद थे खान निरीक्षक श्री अजय कुमार महतो और चास मुफस्सिल थाना पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!