ड्रोन और श्वान दस्ते के साथ CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

ड्रोन और श्वान दस्ते के साथ CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा विभाग ने 22 सितंबर 2026 मंगलवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है।सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को सूत्रों से सूचना मिली थी कि अमलो एरिया के समीप 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती में कोयला चोरों ने अवैध रूप से बड़ी मात्रा में कोयला जमा कर रखा है।
सूचना के बाद सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की और संबंधित महाप्रबंधक को जानकारी देकर छापेमारी के लिए वाहन और जेसीबी की व्यवस्था की गई। कमांडेंट के निर्देश पर सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके से 75.980 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद कर जब्त किया गया, जिसे बाद में सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की अहम भूमिका रही। ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी कर अवैध कोयला भंडारण के इनपुट मिले, वहीं प्रशिक्षित श्वान दस्ते की मदद से संदिग्ध स्थानों की सघन तलाशी ली गई।कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने कहा कि कोयला चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि माइंस एरिया के बाहर जहां सीआईएसएफ की तैनाती नहीं है, वहां भी कोयला चोरी की सूचना मिलती है तो सीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की जाएगी।
छापेमारी दल में:
श्री गारा अभिलाष, श्री के.वी.ए. श्रीधर सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर रवि रंजन, आर.के. सरोज, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रताप शंकर कुमार, आरक्षक रजनीश, सीसीएल एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज, सुरक्षागार्ड प्रभारी शीलचंद, सीसीएल सुरक्षागार्ड, क्यूआरटी टीम और अन्य जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!