बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा में आधी रात को पुलिस का पैदल गश्ती अभियान, अपराध पर कसी नकेल
आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर कथारा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने देर रात विशेष गश्ती अभियान चलाया।
कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में रात्रि 12 से 2 बजे के बीच कथारा ओपी थाना क्षेत्र में सघन पैदल गश्ती की गई। पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी, कथारा 4 नंबर कॉलोनी और कथारा 2 नंबर कॉलोनी सहित कई संवेदनशील इलाकों में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अचानक हुई इस गश्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। रात्रि गश्ती का उद्देश्य अपराध को रोकना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रात्रि गश्ती दल के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की