जन वितरण प्रणाली दुकान का एमओ ने किया निरीक्षण।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जन वितरण प्रणाली दुकान का एमओ ने किया निरीक्षण।

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) विद्यासागर दयाल ने जरंगडीह दक्षिणी पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने जन वितरण प्रणाली की संचालिका सरिता देवी की दुकान में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक एवं लेखा-जोखा समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एमओ ने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया। जांच में दुकान की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। खाद्यान्न का लेखा-जोखा भी सही पाया गया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच निर्धारित नियमों के अनुसार खाद्यान्न वितरण करने तथा दुकान में आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने की बात कही। एमओ विद्यासागर दयाल ने बताया कि कथारा छेत्र के साथ साथ बेरमो प्रखंड में संचालित विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना तथा जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जहां भी किसी प्रकार की कमी पाई जाएगी, उसे दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
जरंगडीह दक्षिणी पंचायत की जन वितरण प्रणाली दुकान में व्यवस्था और वितरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह नियमों के अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए। मौके पर जन वितरण प्रणाली की सहायिका ज्योति कुमारी एवं विक्की सरदार मौजूद थे। एमओ ने आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!