MMDR अधिनियम के अनुपालन में CISF की कार्रवाई, 1.460 टन अवैध कोयला बरामद माफियाओं में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

 MMDR अधिनियम के अनुपालन में CISF की कार्रवाई, 1.460 टन अवैध कोयला बरामद माफियाओं में हड़कंप

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में MMDR अधिनियम के अनुपालन एवं अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को CISF की केऔसुब इकाई सीसीएल करगली द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कारीपानी कोल डंप एरिया के पास से 1.460 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।
एमएमडीआर अधिनियम के अनुपालन एवं अवैध कोयला परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की केऔसुब इकाई सीसीएल करगली* द्वारा लगातार छापामारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में केऔसुब इकाई के छापामारी दल द्वारा हिन्दुस्तान पुल, डीडी माइन्स एरिया, जरंगडीह रेलवे साइडिंग तथा अमलो क्रशर साइडिंग के मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच की गई। अभियान के दौरान कोयला परिवहन करने वाले विभिन्न वाहनों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन संबंधी वैधता की जांच की गई।इसी अभियान के क्रम में कारीपानी कोल डंप एरिया के पास फुटबॉल ग्राउंड से लगभग 1.460 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।बरामद कोयले को नियमानुसार एमएमडीआर अधिनियम के तहत सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।सीआईएसएफ ने कहा कि अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सीआईएसएफ ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सीसीएल की संपत्ति एवं खनिज संसाधनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।अभियान में श्री के.बी.ए.श्रीधर,श्री धनंजय कुमार पाण्डेय,सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर बी.डी. गुप्ता, आर.के. सरोज, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार,धमेंन्द्र कुमार, क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी सहित सीआईएसएफ के अन्य जवान मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!