सीसीएल अनुदानित स्वामी विवेकानंद स्कूल में स्वच्छता और सतर्कता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीसीएल अनुदानित स्वामी विवेकानंद स्कूल में स्वच्छता और सतर्कता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता

 

बोकारो जिले के जारंगडीह स्थित सीसीएल अनुदानित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को स्वच्छता कैंपेन और सतर्कता जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएसआर कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और भ्रष्टाचार के प्रति सतर्कता की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत और सतर्क भारत पर अपने विचार निबंध के माध्यम से रखे।इस मौके पर मुख्य रूप से नोडल अधिकारी तबरेज आलम मौजूद थे। इसके साथ ही सीएसआर कर्मी के रूप में अमित टोप्पो, विक्रम कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता सिंह, शिक्षक आर पी सिंह, साजेश कुमार, शिक्षिका मुक्ता देवी, रीता कुमारी, सनहा तबस्सुम आदि मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!