मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई का खुलासा, बीएस सिटी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, लूटा हुआ सोने का चेन बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल कि रिपोर्ट

मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई का खुलासा, बीएस सिटी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, लूटा हुआ सोने का चेन बरामद

 

बोकारो के बीएसएस सिटी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 22 नवंबर 2026, रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया और लूटा गया सोने का चेन भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया गया।20 नवंबर 2026 को सुबह करीब 07.00 बजे बीएसएस सिटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति को भुजाली से घायल करके सोने का चेन छिन लिया गया था। इस संबंध में बीएसएस सिटी थाना कांड संख्या-248/2026, दिनांक 20-11-2026, धारा 304(1)/115(2)/118(2) BNS 2023 दर्ज किया गया।
उक्त घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता :,करण बाउरी, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-स्व० राकेश बाउरी, मिस्त्री, पता- सेक्टर 1 सी० झोपड़ी शिमला कॉलोनी नियर शिव मंदिर, सोरंग, थाना-बी०एस० सिटी, जिला-बोकारो। स्थायी पता-ग्राम जयपुर, थाना-कोटशिला, जिला-पुरुलिया (प०बंगाल),
प्रिंस कुमार,उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-स्व० विजय पासवान, पता- सेक्टर 1/सी० झोपड़ी नियर विकास नगर, थाना-बी०एस० सिटी, जिला-बोकारो। स्थायी पता- थाना एकमा, पो० अर्तसन, जिला सिवान (बिहार)दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त भुजाली एवं 10,000/- रुपये बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में घटना कारित करने की बात को स्वीकार करते हुए बताया गया कि सिटी पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में महिलाएं एवं अन्य लोगों का चेन छिनने का काम करते है,बरामद सामान का विवरण :एक लोहे का भुजाली।,10,000/- (दस हजार रूपया),घटना कारित करने में प्रयुक्त भुजाली एवं 10,000/- नकद बरामद किया गया।छापामारी दल में राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, नगर बोकारो, बीएसएस सिटी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी, पु०अ०नि० राजेश प्रजापति, पु०अ०नि० गुलटन मिस्त्री, स०अ०नि० रंजन कुमार मिश्रा, बीएसएस सिटी थाना, आ० 1567 निरंजन महतो, आ० 63 सिद्धेश्वर प्रसाद एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!