बोर्ड परीक्षा 2027 में उत्कृष्टता का संकल्प, डीएवी कथारा में कक्षा बारहवीं की विशेष शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल कि रिपोर्ट

 बोर्ड परीक्षा 2027 में उत्कृष्टता का संकल्प, डीएवी कथारा में कक्षा बारहवीं की विशेष शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी

b

बोकारो जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में 22 नवंबर 2026, रविवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की बेहतर तैयारी को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कक्षा बारहवीं विद्यार्थियों के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। नियमित उपस्थिति, अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अध्ययन ही सफलता का आधार है। इसमें अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है।प्राचार्य ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित करने की बात कही, ताकि विषयगत कमजोरियों को दूर कर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार,नागेंद्र प्रसाद,डॉ.आर.एस.मिश्रा, जितेंद्र दुबे,राकेश रंजन, सैबाल मुखर्जी एवं राहुल बनर्जी सहित अन्य शिक्षकों ने विषयवार तैयारी, कठिनाइयों और बेहतर अंक के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। शिक्षकों ने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन कौशल और पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति पर विशेष बल दिया।बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे। अंत में हिंदी शिक्षिका आराधना ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संस्कृत शिक्षक डॉ. तेजो मित्रा पाठक एवं चंद्रकांत साहू द्वारा शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!