आधी रात को सड़क पर उतरे DSP, रात्रि गश्ती का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल की रिपोर्ट

 आधी रात को सड़क पर उतरे DSP, रात्रि गश्ती का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

 

बोकारो में रात में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी बोकारो के निर्देश पर डीएसपी नगर ने आधी रात को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही रात्रि गश्ती, 26/27.11.2026 की मध्य रात्रि से देर रात्रि तक पुलिस अधीक्षक, नाथू सिंह मीणा बोकारो के निर्देश के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक,नगर द्वारा बी.एस. सिटी, सेक्टर-04, सेक्टर-12, सेक्टर-06 एवं हरला थाना क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्ती, रात्रि ओ.डी. ड्यूटी एवं रक्षक राइडर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की तत्परता एवं सतर्कता का जायजा लिया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने, संवेदनशील एवं सुनसान स्थानों पर नियमित गश्ती करने तथा चोरी, गृहभेदन एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।साथ ही, सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!