बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल की रिपोर्ट
: महोत्सव खत्म, सेवा शुरू – लुगुबुरू धर्म स्थल पर बोकारो पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, खुद उठाया कचरा
लुगुबुरू राजकीय महोत्सव के समापन के बाद बोकारो पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, ललपनिया थाना के नेतृत्व में हुई सफाई

लुगुबुरू राजकीय महोत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। इसके बाद बोकारो पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय धर्म स्थल लुगुबुरू को संरक्षित रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया।बोकारो पुलिस ने शांतिपूर्ण व सुरक्षित लुगुबुरू राजकीय महोत्सव समापन के बाद इस अंतरराष्ट्रीय धर्म स्थल को संरक्षित रखने हेतु ललपनिया थाना के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए धर्मस्थल के आसपास बिखरे कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र किया। पुलिसकर्मियों ने हाथ में झाड़ू और कचरा उठाकर यह संदेश दिया कि पुलिस सिर्फ कानून और विधि व्यवस्था का संरक्षक ही नहीं है।ऐसे विरासत और आस्था के स्थलों को सुरक्षित रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेवारी है। बोकारो पुलिस के इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।