झाल गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में फंसी बस, चालक ने ठेकेदार की लापरवाही का लगाया आरोप

झाल गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में फंसी बस, चालक ने ठेकेदार की लापरवाही का लगाया आरोप

R9 भारत टीवी से रोशन यादव की रिपोर्ट

बेमेतरा जिले के झाल गांव के पास निर्माणाधीन पुल के निकट एक यात्री बस सड़क के दलदल में फंस गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस को निकालने का प्रयास किया गया।

बस चालक ने घटना के लिए निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। चालक का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल पर यातायात व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट और स्थायी व्यवस्था नहीं है। उनके अनुसार, कभी वाहनों को पुल के ऊपर से गुजरने दिया जाता है तो कभी पुल के नीचे बने वैकल्पिक मार्ग से भेज दिया जाता है। कई बार बिना पर्याप्त सूचना के मार्ग बदलकर बोर्ड लगा दिए जाते हैं, जिससे वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति बन जाती है।चालक का कहना है कि इसी भ्रम के कारण बस दलदली हिस्से में पहुंच गई और फंस गई। उन्होंने प्रशासन से निर्माण स्थल पर स्पष्ट संकेतक, सुरक्षित डायवर्जन और नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल इस मामले में निर्माण एजेंसी या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!