बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कैंपर गाड़ी के चपेट में आने से सोहनी देवी घायल
बोकारो जिला के
:पेटरवार थाना क्षेत्र एन एच 23 पेटरवार बोकारो मुख्य मार्ग केवट टोला मोड़ के पास भारतमाला में कार्यरत कैंपर गाड़ी के चपेट में आने से कोह पंचायत निवासी सोहनी देवी घायल हो गई। बताया जाता है कि कोह पंचायत निवासी शंकर मांझी की पत्नी सोहरी देवी अपना घर कोह जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही कैंपर गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला के माथे और पैर में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने उस घायल महिला को निजी वाहन से पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा है।वह इसकी सूचना पेटरवार थाना को दे दी गई है।