बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
माय भारत केंद्र बोकारो के तत्वाधान में , नव चेतना युवा क्लब बुंडू का गठन
युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है —– निहारिका सुकृति
बोकारो जिला के पेटरवार माय भारत केंद्र बोकारो के तत्वाधान में दिन वृहस्पतिवार को बुंडू पंचायत स्थित मठ टोला दुर्गा मंदिर परिसर में बुंडू मुखिया श्रीमती निहारिका सुकृति के अध्यक्षता में 11 सदस्य युवा क्लब का गठन किया गया। क्लब का नाम सर्व समिति से नव चेतना युवा क्लब रखा गया। अपने संबोधन में निहारिका स्वीकृति ने कही कि इस तरह का क्लब गठन करने से युवाओं पारस्परिक सहयोग , चरित्र निर्माण एवं अनुशासन की भावना, का समावेश होगा एवं युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है।वहीं ज्ञान विज्ञान समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने क्लब गठन निर्माण के सभी नियमावली को बारीकी से समझाएं उन्होंने कहा कि क्लब गठन से युवाओं में खेल, संगीत, शिक्षा के प्रति जागरूकता का विकास होगा युवाओं में स्वयं के विकास के लिए सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में वृद्धि होगी। समिति के प्रांतीय कोषाध्याय सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि पूरे जिले में सभी पंचायत में इस तरह का क्लब गठन किया जा रहे हैं। इसमें 15 वर्ष से ऊपर तथा 29 वर्ष तक के युवा समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य हो सकते हैं।इस तरह के क्लब गठन का मुख्य उधेश्य युवाओं मे शांति सोहार्द की भावना विकसित करना है। संचालन सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर हरेंद्र प्रसाद, समाजसेवी रितेश कुमार सिन्हा, सोमेश कुमार, ऋषभ कुमार, पूजा कुमारी,खुशी कुमारी, दीपिका कुमारी
अंजू कुमारी, सुमित कुमार, सुजाता कुमारी, कमल कुमार, सुहाना कुमारी, पिंकी कुमारी, ओम कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।