कथारा ओपी प्रभारी ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, 6 दुकानों का चालान; 26 जून तक चलेगा अभियान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा ओपी प्रभारी ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, 6 दुकानों का चालान; 26 जून तक चलेगा अभियान

 

बोकारो जिला के कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार, 29 मई 2026 को नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता रैली निकाली गई।तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई। ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने जनप्रतिनिधियों से भी अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।सिविल सर्जन बोकारो ने बताया कि झारखंड में कुल जनसंख्या का 38.9 प्रतिशत लोग तम्बाकू का उपयोग करते हैं, जिसमें 5.1 प्रतिशत बच्चे 13 से 15 वर्ष आयु के हैं। ऐसे बच्चों को नशा से मुक्ति दिलाना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए पुलिस और शिक्षा विभाग की सहभागिता जरूरी है।यह अभियान 26 मई से 26 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान शपथ, जागरूकता रैली, बैठक के साथ कोटपा-2003 और एनडीपीएस एक्ट 1985 को सख्ती से लागू किया जाएगा।रैली के बाद टोल फ्री नंबर के प्रचार-प्रसार के लिए ऑटो पर पोस्टर चिपकाए गए। साथ ही हस्ताक्षर अभियान बैनर पर हस्ताक्षर कर लोगों को संदेश दिया गया कि तम्बाकू शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचाता है।अभियान के तहत कोटपा-2003 के अनुपालन में 6 दुकानों का चालान कर 650 रुपये अर्थदंड वसूला गया।मौके पर प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ. प्रभाकर कुमार, हरीश नाग, सदन राम, अजय हांसदा, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा तम्बाकू जानलेवा है। खासकर 13 से 15 साल के बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। 26 जून तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कोटपा और एनडीपीएस एक्ट का सख्ती से पालन कराया जाएगा। आज 6 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। सभी से अपील है कि नशा छोड़ें और दूसरों को भी जागरूक करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!