चतरोचट्टी पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, अरगोड़ा रांची से बरामद हुई लड़की

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चतरोचट्टी पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, अरगोड़ा रांची से बरामद हुई लड़की

 

 

बोकारो जिला के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से 31 मई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चतरोचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम-कढ़मा निवासी प्रीतम महतो की नाबालिग पुत्री के अपहरण के आरोप में पुलिस ने आरोपी को दबोचा हैआवेदक प्रीतम महतो, पिता-स्व0 बेंदु महतो के लिखित आवेदन के आधार पर अभियुक्त नकुल कुमार महतो के विरुद्ध चतरोचट्टी थाना कांड सं0-28/2026, दिनांक-26.05.2026 दर्ज किया गया था।कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को अरगोड़ा,रांची से बरामद कर लिया। साथ ही कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नकुल कुमार महतो,उम्र करीब 28 वर्ष, पिता सोमर महतो, ग्राम जरकुण्डा,थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो को गिरफ्तार किया गया।इस छापामारी दल में पु0अ0नि0 अनुप रंजन बाखला, हवलदार गंगा राम बानरा, आरक्षी-1435 अजय मेहता, आरक्षी-1041 पारस कुमार वर्मा, आरक्षी-940 किशोर कुमार महतो और चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे। सभी चतरोचट्टी थाना, जिला-बोकारो के हैं।चतरोचट्टी थाना: प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि 26 मई को नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम गठित कर रांची के अरगोड़ा से लड़की को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी नकुल कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तेनुघाट जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!