विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएसएफ करगली का संकल्प, 200 पौधों का रोपण, 2026 में लगाए जाएंगे 2000 पेड़*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएसएफ करगली का संकल्प, 200 पौधों का रोपण, 2026 में लगाए जाएंगे 2000 पेड़*

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट, सीसीएल करगली ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत 200 पौधे लगाए गए।

 

सीआईएसएफ ने विश्व पर्यावरण दिवस को प्रतीकात्मक आयोजन तक सीमित नहीं रखा। करगली यूनिट ने करगली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 200 पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही 2026 में 2000 पेड़ लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है।अभियान के तहत यूनिट की कंपनियों अ,ब,स,द और मुख्य समवाय के साथ बी एंड के और ढोरी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया कारीपानी,अमलो,गंजाडीह मैगजीन,राजा बंगला और कारो समेत कई जगहों पर नीम, पीपल, आम, गुलमोहर जैसे छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट राज प्रताप सिंह और उप कमांडेंट गारा अभिलाष के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करना है।सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और जिम्मेदारी का अहसास कराने की पहल है। यूनिट ने 2026 के दौरान कम से कम 2000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।कार्यक्रम को सफल बनाने में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट के.वी.ए. श्रीधर, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शिला टोपो, एस.आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों और जवानों ने अहम भूमिका निभाई।”सीआईएसएफ करगली का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामुदायिक सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण बना। जवानों ने संदेश दिया कि देश की सुरक्षा के साथ प्रकृति की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!