बेरमो में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा,21 मतदान केंद्रों के डिजिटेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा,21 मतदान केंद्रों के डिजिटेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

 

 

बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। आज प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में श्री प्रतीक कु.सिंह,विद्या दयाल सागर,मिथिलेश कु.पाण्डेय, गौरव कु. सिन्हा,किशन मुण्डा,दीपक कु.लोहरा,सुश्री सुजिता कुमारी,सुश्री विनिता कुमारी, सुश्री उमा कुमारी, सुमित कु. यादव,धनश्याम कु. रजक,उमेश कु. महतो, अनिलाल सोरेन सहित श्रीमती अनिता देवी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बेरमो प्रखंड अंतर्गत SIR से संबंधित डिजिटेशन कार्य में गति लाने के लिए मतदान केंद्र संख्या 11 से 20 एवं 73 से 83 तक कुल 21 मतदान केंद्रों की समीक्षा की गई। ये केंद्र गोविंदपुर, बैदकारो, गांधीनगर और करगली 03 नंबर क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। कार्य में और प्रगति लाने के लिए संबंधित सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन बोकारो द्वारा प्रतिदिन डिजिटेशन कार्य में अव्वल रैंक प्राप्त करने वाले बीएलओ को “BLO of the Day” नामित कर सम्मानित किया जाता है। 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को तीन सेविकाएं “BLO of the Day” नामित हो चुकी हैं। इससे प्रेरित होकर बेरमो प्रखंड की अन्य बीएलओ सेविकाओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया गया।अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में भी बेरमो प्रखंड उत्कृष्ट श्रेणी में नामित हो, इसके लिए सभी को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!