राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ढोरी के नए महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह से परिचयात्मक बैठक, डिस्पेंसरी में डॉक्टर और पेयजल की समस्या उठाई

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ढोरी के नए महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह से परिचयात्मक बैठक, डिस्पेंसरी में डॉक्टर और पेयजल की समस्या उठाई

9 जुलाई 2026 गुरुवार को बोकारो जिले के ढोरी क्षेत्र के नव पदस्थापित महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की परिचयात्मक बैठक हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने नए महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। ढोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव और अध्यक्ष बबन कुमार रजक ने क्षेत्र की समस्याएं नए महाप्रबंधक के समक्ष रखीं।यूनियन ने मुख्य रूप से दो बड़ी समस्याएं उठाईं। पहला ढोरी क्षेत्र की डिस्पेंसरी में डॉक्टर की अनुपलब्धता और दूसरा मजदूरों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पाना। पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नए महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।बैठक में यूनियन की ओर से तारमि कोलियरी के सचिव मनजीत सिंह, आशुतोष सिन्हा,मोहम्मद सुभान, शंकर महतो,मोहम्मद वकील अंसारी, संजय सिंह,मोहम्मद सफरुद्दीन, अशोक कुमार ओझा सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!