अनुप बाबू के नेतृत्व में सुरक्षित है कोयला मजदूरों का भविष्य: क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

अनुप बाबू के नेतृत्व में सुरक्षित है कोयला मजदूरों का भविष्य: क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय

कोयला उद्योग में मजदूरों के सबसे विश्वसनीय संगठन आरसीएमयू की सदस्य संख्या सीसीएल में सबसे ज्यादा है। संगठन की लोकप्रियता का असर है कि अन्य यूनियनों के पदाधिकारी भी आरसीएमयू का दामन थाम रहे हैं।स्वांग गोविंदपुर फेस-2 स्थित आरसीएमयू के क्षेत्रीय कार्यालय में आज सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के मोहम्मद अनवर और जनता मजदूर संघ के भुनेश्वर रजक ने अपने पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों का विश्वास और भरोसा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक अनूप सिंह के प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उनकी कार्य दक्षता और कड़ी मेहनत के कारण ही आरसीएमयू आज सबसे बड़ा संगठन बना है। उन्होंने कहा कि अनुप बाबू के नेतृत्व में कोयला मजदूरों का भविष्य सुरक्षित है।अजय सिंह ने कहा कि आरसीएमयू श्रमिकों के सुख-दुख का साथी बनकर दायित्व निभाता है। कोयला उद्योग में श्रमिकों को जो सुविधाएं मिल रही हैं, वह मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की देन है।उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उद्योग और मजदूर विरोधी है। 12वां कोयला वेतन समझौता की अवधि शुरू हो चुकी है, लेकिन वेज बोर्ड पर सरकार की कोई अभिरुचि नहीं है। इससे कोयला मजदूरों में गहरा आक्रोश है। देश के मजदूर केंद्र सरकार की उल्टी गिनती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।शाखा सचिव उत्तम कुमार ने कहा कि परियोजना में मजदूरों का विश्वास बढ़ रहा है और संगठन समस्याओं के निराकरण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नए शामिल साथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,शाखा सचिव उत्तम कुमार,मोहम्मद शमीम,बसंत साव,भुनेश्वर रवानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!