राजस्थान सरकार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन।

26 जूलाई जयपुर

राजस्थान सरकार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन।

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक जड़ता के दम पर राजस्थान में भाजपा ही जीतेगी उपचुनाव- दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार

उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार दीया कुमारी ने ली दौसा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक,

दौसा भाजपा जिला बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने कहा- ‘कार्यकर्ताओं का सम्मान बेहद जरूरी’, दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा- ‘यदि किसी जायज काम के लिए नहीं सुनते अधिकारी’, …तो ऐसे अधिकारियों पर की जाएगी तत्काल कार्रवाई’

दौसा 26 जुलाई 2024 को राजस्थान सरकार उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी दौसा प्रवास पर प्रातः 10:15 बजे दौसा जिला बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कर काफिले के रूप में दौसा शहर के सैंथल मोड सर्किल, गांधी तिराहे सर्किल, सोमनाथ सर्किल, पर भव्य स्वागत करते हुए सुश्री दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री शहीद स्मारक कलेक्ट सर्कल पर पहुंच कर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर

मौजूद फ़ौजी परिवार व आम जन को संबोधित करते हुए कहा- किकारगिल विजय दिवस भारत के सैन्य इतिहास में एक गौरवशाली दिन है। कारगिल वह क्षेत्र है, जहां भारत और पाकिस्तानी सेना ने युद्ध किया और पड़ोसी देश के कब्जे से कारगिल द्रास क्षेत्र को आजाद कराया। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ विजय गाथा लिखी। भारत-पाकिस्तान की इस सैन्य जंग को इतिहास में विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, भारत वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करता है।जहां पाकिस्तान से युद्ध करते हुए हमारे 634 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने भारत के कुछ जगहों पर अपना कब्जा कर लिया था जिसको भारतीय सेना के जाबाजों ने जान की परवाह किए बिना फिर से उस पर भारत का झंडा लहराया। आज इस युद्ध विजय को 25 साल हो गए हैं।जिन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की।।

भाजपा जिला बैठक होटल एस विला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है और अब प्रदेश में भी सरकार है जो कि सुशासन, विकास एवं प्रगति को हमेशा प्राथमिकता देती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। ऐसे में अब हमें मिलकर कमल के फूल को खिलाना है और दौसा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जिताना है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि घर घर जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा आमजन के लिए बजट में की गई घोषणाओं की जानकारी उपलब्ध कराए ताकि आमजन को भी भाजपा व कॉंग्रेस की कार्यशैली में अंतर समझ आ सके। हमको मिलकर एकदूसरे के साथ रहक़र उपचुनाव में दौसा को विजयी बनाना है।
इसके साथ ही दौसा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व प्रत्याशी शंकर लाल शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र दौसा से जुड़ी मांगें रखी जिनकी तत्काल सहमति देते हुए आगामी समय मे प्राथमिकता से कराने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ भूपेंद्र सैनी भाजपा प्रदेश मंत्री दौसा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर पूर्व विधायक व विधानसभा प्रत्याशी शंकर लाल शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, दौसा विधानसभा संयोजक महेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री रवि पालीवाल, हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, श्रीमती उर्मिला जोशी, कोषाध्यक्ष मुरारी छोकरियां, महावीर डोई, शाहिद अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा की बैठक में मौजूद थे।।

भाजपा जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी होटल रामली ग्रैंड में राजपूत समाज सामाजिक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राजपूत समाज सामाजिक संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ धुला राव साहब, राजपूत समाज प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई भी मौजूद थे।।

दीपक जोशी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व संयोजक जिला दौसा
(भाजपा जिला कार्यालय जिला दौसा )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!