#कोतबा में भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण किया गया।

पत्थलगांव/कोतबा से रिपोर्टर टिकेश्वर शर्मा कि रिपोर्ट R9 भारत।

#कोतबा में भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण किया गया।

पत्थलगांव/कोतबा: कोतबा मंडल कार्य समिति बैठक दिनांक 26.7.2024 को आहूत किया गया ,जिसमें मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक रखी गई एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
इस कार्यक्रम में हेमवती भगत के द्वारा कार्य समिति में जुलाई से सितंबर तक कार्यकर्ताओं को कार्य विभाजन की प्रस्तावना रखी गयी, कन्हाई राम जी के द्वारा नरेंद्र मोदी व देव तुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया, उमाशंकर भगत जी के द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया, अजय गुप्ता जी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी का अभिवादन सुनाया गया और अंत में सुदर्शन पटेल जी के द्वारा आभार प्रकट कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिसमें सभी बूथ व शक्ति केंद्र केकार्यकर्ता उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष हेमसागर गुप्ता, उमाशंकर भगत ,कन्हाई राम यादव महामंत्री, जयशंकर झांप महामंत्री, सुदर्शन पटेल मंडल उपाध्यक्ष, जागेश्वर यादव महामंत्री ,अजय गुप्ता युवा मोर्चा अध्यक्ष ,हेमवती भगत,छोटे लाल साहू ,सुखालसाय, नन्ददेव पैंकरा, धर्म सेवक बंजारा ,मैत्रों पैंकरा, नेहरू साहू, श्याम साहू ,पीतांबर, गजेंद्र, गोल्डी साहू, चतुर सोनी ,भुवन बंजारा,संतोष साहू,सुरुचि पैंकरा,जगन्नाथ,मनोज,दिलीप पैंकरा,कैलाश यादव व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!