रोडवेज के संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने किया डीडवाना विधायक यूनुस खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भरतपुर 26 जुलाई

रोडवेज के संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने किया डीडवाना विधायक यूनुस खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भरतपुर.रोडवेज के संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों ने शुक्रवार को डीडवाना विधायक यूनुस खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज के कर्मचारियों ने यूनुस खान की शव यात्रा निकालते हुए रोडवेज परिसर के चक्कर लगाए। रोडवेज कर्मचारियों ने यूनुस खान पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में जब वह मंत्री थे तब वह परिवहन माफियाओं का नेतृत्व करते थे। यूनुस खान परिवहन माफियाओं के सरदार थे। एटक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि 20 जुलाई को विधानसभा में डीडवाना विधायक जो पूर्व बीजेपी सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्होंने एक विवादास्पद और झूठा बयान दिया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि डीजल महंगा होने के कारण रोडवेज बंद कर दी जाए। इसके अलावा एक्सीडेंट रेश्यो रोडवेज का सबसे ज्यादा है। ये दोनों बातें सरासर झूठ हैं। 2014 से पहले हम 16 रुपए प्रति लीटर कम ले रहे थे। अब 7 रुपए 50 पैसे प्रति लीटर कम लेते हैं। लोक परिवहन हमसे ज्यादा महंगा खरीदते हैं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!