खुखुन्दू पुलिस ने बिहार तस्करी के लिए जा रही 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, ट्रक समेत एक तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग–देवरिया

खुखुन्दू पुलिस ने बिहार तस्करी के लिए जा रही 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, ट्रक समेत एक तस्कर गिरफ्तार

देवरिया के खुखुन्दू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक (UP52T6906) समेत एक आरोपी अंकित मद्देशिया (27), निवासी टीचर कॉलोनी, सुगही, सलेमपुर को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर रहमान पेट्रोल पंप, परसिया भंडारी के पास ट्रक की तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 58 पेटी 8PM शराब, 9 पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बीयर और 2 पेटी टुबोर्ग बीयर बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!