श्मशान भूमि पर अतिक्रमण, टीनशेड नहीं, बरसात में 5 KM दूर ले जाना पड़ा शव, आखिर विकास हुआ कहां?
राजाखेड़ा| धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंघावली कलां में दिनांक 4\8\2026 को भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। गांव की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण है और टीनशेड तक नहीं बना है।
नतीजा ये हुआ कि बरसात के दौरान एक मृतका का अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया। ग्रामीणों को मजबूरन शव को 5 किलोमीटर दूर राजाखेड़ा स्थित भूतेश्वर श्मशान घाट ले जाना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव आते ही बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखता। गांव में श्मशान घाट जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है।
सवाल आखिरकार ग्राम पंचायतों में पिछले 5 सालों में कौन से विकास कार्य कराए गए? करोड़ों का बजट कहां खर्च हुआ? श्मशान, सड़क, पानी जैसी जरूरतें आज भी अधूरी क्यों हैं? पूछता है आर 9 भारत
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सिंघावली कलां की श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाकर तुरंत टीनशेड और चारदीवारी का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर