स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर राजाखेड़ा एसडीएम ने ली बैठक,

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर राजाखेड़ा एसडीएम ने ली बैठक,

तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड में आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा ने बुधवार दोपहर को उपखंड स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को एसडीएम सुशीला मीणा ने निर्देश देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी अनुसार व्यवस्थाएं देखेंगे जिसमें ध्वजा रोहण का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 8:30 तक होना है उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा में होना है जहां एसडीएम सुशीला मीणा 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी, जिसके साथ ही समयबद्ध कार्यक्रम तय किए जाएंगे जिनमें संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होने हैं और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!