धौलपुर के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा अब नगर परिषद धौलपुर में होगी भाजपा की सरकार: सत्येंद्र गोयल

धौलपुर के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा अब नगर परिषद धौलपुर में होगी भाजपा की सरकार: सत्येंद्र गोयल

नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी की अहम बैठक आयोजित हुई

पार्टी नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी: राजवीर सिंह राजावत

धौलपुर को विकास की राह पर लाने के लिए भाजपा को चुने :किशनचंद शर्मा

जिला भाजपा कार्यालय पर नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यकम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव नियुक्त जिलासंगठन प्रभारी सतेंद्र गोयल, डॉ शिवचरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार वर्मा, पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, सैपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल, प्रदेश मंत्री जाहिद कुरैशी, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, बीके कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सत्येंद्र गोयल ने कहा कि मुझे कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए पूरा विश्वास है कि धौलपुर में नगर परिषद एवं सभी नगर पालिकाओ पर भाजपा का ही परचम होगा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आस्था रखते हुए आम जनता भाजपा के लिए वोट करेगी और उन्होंने आमजन से निवेदन किया कि नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में भाजपा के अध्यक्ष बनते हैं तो विकास कार्य की गति और तेज होगी, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह हमारे लिए समय है कि हम जिले में भाजपा के लिए बोट करे, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भजनलाल सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा को जिताएं, हम प्रत्येक वार्ड में अपने मजबूत कार्यकर्ताओं टिकट देंगे, टिकट देने वाली कमेटी टिकाऊ एवं जिताऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने चुनाव से हमने अनुभव लिया है हमें उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देना है जो की पार्टी के प्रति वफादार हो पार्टी हमारी मां है, पार्टी उन्हें पर भरोसा करेंगी जो पार्टी की प्रति समर्पण रखते हो, पूर्व जिला प्रमुख किशनचंद शर्मा ने कहा कि हमें धौलपुर में विकास कार्यों की गति को बढ़ाने के लिए आगामी चुनाव में भाजपा को ही चुनना होगा, कार्यक्रम को डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, जगमोहन बघेल एवं बांकेलाल लोधा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री विजय त्यागी ने किया, कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र घुरैया ने सभी का धन्यवाद दियाl कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के लिए टिकट मांगने वाले सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे l संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!