अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ का बड़ा प्रहार, कारो क्षेत्र में 10.800 टन कोयला और 2 पिकअप वाहन जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ का बड़ा प्रहार, कारो क्षेत्र में 10.800 टन कोयला और 2 पिकअप वाहन जब्त

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कारो क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 10.800 टन अवैध कच्चा कोयला और दो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।यह कार्रवाई 9 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर की गई। सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राजप्रताप सिंह के निर्देश पर कोयला तस्करी पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ की टीम सड़क पर निगरानी कर रही थी। निगरानी दल को सूचना मिली कि दो संदिग्ध पिकअप वाहन सुभाषनगर बस्ती की ओर से करगली बाजार की दिशा में जा रहे हैं। सूचना पर सीआईएसएफ की स्ट्राइकिंग रिजर्व टीम तत्काल हरकत में आई और करगली मोड़ से आगे सुभाषनगर बस्ती की ओर रवाना हुई। सीआईएसएफ के जवानों और वाहन को देखते ही दोनों पिकअप के चालक कारो मोड़ पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में वाहन संख्या JH 15 AF 0941 से लगभग 5.700 टन और BR 26 GB 2932 से लगभग 5.100 टन कच्चा कोयला बरामद हुआ। कुल 10.800 टन कोयला जब्त किया गया।मौके पर कोयला परिवहन का कोई वैध चालान, ई-ट्रांजिट या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही कोई व्यक्ति कोयले या वाहनों पर स्वामित्व का दावा करने आया। सीसीएल प्रबंधन से प्राप्त संपत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर जब्त कोयले और दोनों वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए बेरमो पुलिस स्टेशन को सुपुर्द कर दिया गया है सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। यह कृत्य खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 का उल्लंघन है। छापेमारी का नेतृत्व उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष ने किया। अभियान में उप निरीक्षक संतोष कुमार ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!