बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
CISF-पुलिस-CCL की बड़ी रेड, 74.99 टन अवैध कोयला जब्त* संयुक्त छापेमारी में 2 जगहों से कोयला बरामद, CCL को सौंपा गया

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला तस्करी के खिलाफ CISF, बेरमो पुलिस और CCL सुरक्षा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में 74.99 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि अमलो रेलवे साइडिंग के पास 5 नंबर पीपल धोरा बस्ती में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जमा है। सूचना की पुष्टि के बाद CCL के महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह को जानकारी दी गई। महाप्रबंधक और कमांडेंट के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने 7 अगस्त शुक्रवार को पीपल धोरा बस्ती में छापा मारकर 73.020 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया। वहीं तारमी कोल डम्प के पास से भी 1.970 टन कोयला बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 74.990 टन अवैध कोयला जब्त कर विधिवत वजन के बाद CCL प्रबंधन को सौंप दिया गया। अभियान में CISF के सहायक कमांडेंट के.वी.ए. श्रीधर, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, बेरमो पुलिस और CCL सुरक्षा गार्ड शामिल थे। CISF कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने कहा कि कोयला चोरी पर पूर्ण अंकुश के लिए लगातार कार्रवाई होगी। CISF की तैनाती वाले और गैर-तैनाती वाले क्षेत्रों में भी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की जाएगी।