DAV कथारा में शिक्षकों की नैतिकता कार्यशाला संपन्न जिम्मेदार नागरिक गढ़ने का लिया संकल्प

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

DAV कथारा में शिक्षकों की नैतिकता कार्यशाला संपन्न जिम्मेदार नागरिक गढ़ने का लिया संकल्प

 

 

डीएवी कथारा में नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन हो गया। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी एन खान ने कहा कि नैतिकता और सत्यनिष्ठा से ही शिक्षक जिम्मेदार नागरिक गढ़ते हैं।
बोकारो जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, कथारा में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पटना के तत्वावधान में 22 और 23 अगस्त को नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसका रविवार को गरिमापूर्ण समापन हुआ।
समापन अवसर पर प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी एन खान ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देता, बल्कि चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माता भी होता है। नैतिकता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा शिक्षक के व्यक्तित्व की आधारशिला हैं।कार्यशाला में एमजीएम पब्लिक स्कूल की उप प्राचार्या राखी बनर्जी और जीजीपीएस की वरिष्ठ शिक्षिका स्निग्धा सिन्हा ने साधनसेवी के रूप में शिक्षकों को नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।अंत में प्रतिभागियों ने नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। दोनों साधनसेवियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!