खेत में काम करने गए ग्रामीण पर हाथी का जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत…

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

खेत में काम करने गए ग्रामीण पर हाथी का जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत…

करतला//जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़मार गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगेशर सिंह राठिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगेशर सिंह राठिया सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत के आसपास विचरण कर रहे एक जंगली हाथी से उनका आमना-सामना हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है। इस घटना के बाद बड़मार सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!