पवित्र श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गोला नगर विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा कांवरियों पर की गई पुष्प वर्षा

आज ऐतिहासिक एवं पौराणिक छोटी काशी शिव मंदिर प्रांगण में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भव्य पुष्प वर्षा कर भगवान भोलेनाथ के भक्तों काँवारियों का अभिनंदन किया,
इस दौरान श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में हर ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। माननीय विधायक जी ने देवाधिदेव महादेव से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वकल्याण की मंगलकामना की।
इस अवसर पर
श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, श्री अवधेश मिश्रा जी, नगर अध्यक्ष श्री विनोद स्वर्णकार जी, श्री रामगुलाम पांडे जी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छोटी काशी गोलासे
जिला संवाददाता कमल शर्मा लखीमपुर खीरी ला