चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
NSUI एवं युवा कांग्रेस ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को सौंपा ज्ञापन

कोरबा//भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर एवं बाकी मोगरा नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में सरकारी विद्यालयों के लंबित भवन निर्माण, जर्जर स्कूलों के पुनर्निर्माण, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति तथा पहले हटाए गए कंप्यूटरों को पुनः विद्यालयों में उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
मुख्य मांगें
जर्जर स्कूल भवनों का निर्माण, शौचालय, पेयजल व शिक्षक की कमी दूर की जाए।
निजी स्कूलों की मनमानी फीस, किताबों की अनिवार्य खरीद और फर्जी अंग्रेजी माध्यम की जांच हो।
विद्यालयों के सामने संचालित गुटखा, सिगरेट व पान की दुकानों पर कार्रवाई की जाए।
एकलव्य विद्यालय छुरी प्रकरण सहित नियमों के विरुद्ध संचालित विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई हो।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत उतरदा के रेलडबरी एवं जयंती नगर स्कूल भवन निर्माण सहित कई स्थानीय समस्याएं भी उठाई गईं। जिला शिक्षा अधिकारी ने मांगों पर एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हेमंत कैवर्त, भूपेंद्र चौबे, रवि पटेल, सौरभ भारद्वाज, आकाश राज, अदनान मेमन, शैलेन्द्र कुर्रे, बबलू मारवा, धनंजय राठौर, लक्की राठौर, कमल साहू, देव कुम्हार परमेश्वर कौशिक सहित बड़ी संख्या में NSUI एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनमोहन राठौर ने कहा, “विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं दिलाना हमारी प्राथमिकता है। मांगें पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन और तेज किया जाएगा।”
मधुसूदन दास ने कहा, “हर छात्र को सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए प्रशासन को समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी।”