भारत को परम वैभव तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य: महेंद्र सिंह कुमावत

भारत को परम वैभव तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य: महेंद्र सिंह कुमावत

प्रशिक्षण शिवर के माध्यम से कार्यकर्ता संस्कारवान बनता है: मनीष पारीक

 

दिनांक 20 मई, 2026 को भारतीय जनता पार्टी धौलपुर का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आज धौलपुर के सोना हवेली बाड़ी रोड, धौलपुर पर शुरू हुआ, सात सत्रों में शिविर चला आज के सत्रों में प्रथम सत्र में मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित किया गया, मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत हुआ महेंद्र सिंह कुमावत ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आज के मुख्य वक्ता रहे, बिहारी लाल बिश्नोई पूर्व विधायक नोखा, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, मनीष पारीक, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण शिविर प्रभारी रानू पाराशर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य श्रवण कुमार वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य जगमोहन बघेल, पूर्व विधायक बसेड़ी सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अड़ाना, राजाखेड़ा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक सिंह बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष बाके लाल लोधा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर का पार्टी का पटका पहन कर स्वागत किया। प्रथम सत्र का संचालन पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने किया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की एवं वक्ता महेंद्र सिंह कुमावत रहे, द्वितीय सत्र का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया ने की जिसमे मुख्य वक्ता बिहारी लाला बिश्नोई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीनिवास प्रधान ने किया तृतीय सत्र संचालन जिला मंत्री विजय त्यागी ने किया कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि रामवती जाटव एवं मुख्य वक्ता भारतीय संस्कृति एवं पार्टन प्रकोष्ठ के प्रदेश संजोयक मनीष पारीक रहे
प्रदेश संयोजक ओबीसी मोर्चा महेंद्र कुमावत ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचना है , हम भारत की संस्कृति को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं हमारी पार्टी व्यक्तिवादी पार्टी नहीं है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मक मानव वाद हमारी पार्टी है, एकात्मक मानवबाद में व्यक्ति के समस्त सुखों की चिंता की गई है, हम को तय करना है कि हमें विषम परिस्थितियों में पार्टी के साथ खड़े होकर काम करना है, पार्टी के लिए समर्पित भाव से अनुशासन में कार्य करें,मनीष पारीक भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन के प्रदेश संयोजक ने कहा कि हम एक विचारधारा से जुड़े हुए कार्यकर्ता है, हम उस परिवार से जुड़े कार्यकर्ता है जो दुनिया की एक नंबर पार्टी है, प्रशिक्षण शिविर में परिवार के भाव से कार्यकर्ता और पदाधिकारी आत्मीयता से एक साथ रहते हैं, हमारी सरकार ने तय किया एक देश में दो निशान दो विधान नहीं चलाएंगे, देश की जनता से किए वादे पूरे किए इसी तरह अलग-अलग सभी सत्रों मैं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता देश के गौरव के लिए एवं पार्टी के अनुशासन सिपाही के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं प्रदेश से पधारो सभी भक्तों का राजवीर सिंह राजावत ने सभी का धन्यवाद दिया l प्रशिक्षण में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है यह प्रशिक्षण शिविर कल भी जारी रहेगा कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!