आरक्षण_आंदोलन_आरंभ

आरक्षण_आंदोलन_आरंभ : भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में कुशवाहा, सैनी, शाक्य और मौर्य समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। समाज के लोग पिछले 15 वर्षों से 12 प्रतिशत आरक्षण और समाज के लिए छात्रावास बनवाने की मुख्य मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। समाज के लोगों द्वारा चेतावनी दी गई है कि यह धरना प्रदर्शन तीन से चार दिन तक चल सकता है, जिसके बाद कोर कमेटी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। समाज के लोगों द्वारा मांगें पूरी न होने पर नेशनल हाईवे-123 और रेलवे ट्रैक को जाम करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार समाज के लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि छात्रावास निर्माण के लिए पूर्व में भी ज्ञापन सौंपे गए थे लेकिन रूपवास प्रशासन समाज की जायज मांगों पर ध्यान देने के बजाय भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करवा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि वह पिछले डेढ़ दशक से शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और इस दौरान कई लोग जेल भी जा चुके हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए यदि अब उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!