एबीवीपी राजाखेड़ा ने मनाया 78वाँ स्थापना वर्ष।

एबीवीपी राजाखेड़ा ने मनाया 78वाँ स्थापना वर्ष।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई राजाखेड़ा द्वारा विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा में वृक्षारोपण किया जिसमें इकाई अध्यक्ष शिवानी ने बताया कि आज की पर्यावरण संबंधी वैश्विक समस्या से यदि बचना है तो वृक्षों का अधिकाधिक संख्या में होना नितान्त आवश्यक है वही पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद केवल राजनीतिक विचारों तक सीमित नहीं वह राष्ट्र छात्र के हित के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव भागीदार रही है।

 

नगर मंत्री अनिल कुमार ने बताया विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न आपदाओं के समय में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोबल से कार्य किया है और राष्ट्री हित में कार्य किया।

भाग संयोजक गोविन्द पतंजलि ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वह पौधशाला है जहां से केवल प्रतिभावान ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित के संस्कारों से सुपोषित छात्र निकलते है जो निकट भविष्य देश के विकास में अपना सर्वोच्च देते है।

इसे मौके पर नगर अध्यक्ष शिवानी सिंह नगर मंत्री अनिल कुमार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखबीर सिंह नगर सह मंत्री छाया वर्मा भाग संयोजक गोविंद पतंजलि महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष आदित्य गोस्वामी कंचन विनीता  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!