सैपऊ पुलिस ने बाबरिया गैंग की महिलाओं को किया गिरफ्तार

सैपऊ पुलिस ने बाबरिया गैंग की महिलाओं को किया गिरफ्तार

महादेव मेले में मंगलसूत्र चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

सैपऊ सावन माह में ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिला के गले से काटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि महादेव मंदिर में मेले के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही है पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 40 वर्षीय नीलम पत्नी सोनू बावरिया और 50 वर्षीय गुड्डी पत्नी कृपाल बावरिया के रूप में हुई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ कर तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मंगलसूत्र बरामद कर पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है
श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील
सावन माह में महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है सैपऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेले और मंदिर परिसर में अपने पर्स, मोबाइल व आभूषणों का विशेष ध्यान रखें पुलिस टीम भीड़ में संदिग्ध लोगों पर लगातार निगरानी रख रही है

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!