कुठेड़ा पंचायत का कोरम पूरा, जनता ने दिखाया उत्साह
घुमारवीं उपमंडल के तहत आने बाली कुठेड़ा पंचायत में आज 2 अक्टूबर को पंचायत की ग्राम सभा रखी गई थी।
इस ग्राम सभा में जनता ने काफी रूझान दिखाया। ओर भरपूर मात्रा में लोगो ने पहुच कर कोरम को पूरा किया।
ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकास ने कहा कि ग्रामसभाओं के माध्यम से 2021-22 के विकास कार्यों की शेल्फ, मनरेगा बजट का अनुमोदन किया गया। जल शक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेल्फ को ग्राम सभाओं से पारित कर मनरेगा व 15 वें वित्तायोग के टाईड फंड से बजट के प्रावधान, पी डी एस,ओर एन एफ एस ए एवं कोविड-19 के दौरान विकास खंड से मनरेगा व अन्य पद से दी गई स्वीकृतियों को अनुमोदित किया गया। इस दौरान ग्राम सभा मे लोगो ने अपनी अपनी समस्य ग्राम पंचायत प्रधान के समक्ष रखी और प्रधान ने जल्दी ही उन सब समस्यों का समाधान का लोगो को अस्वासन दिया।इस दौरान लोगो ने इस ग्राम सभा मे लोगो ने अपने नए कार्य जिसमे डंगे, पानी के टैंक का निर्माण,पशु शाला का निर्माण,भूमि समतल,रास्ते ओर सड़को के निर्माण के कार्य भी इस ग्राम सभा मे लोगो द्बारा डालबाये गये। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के ऊपर कुठेड़ा पंचायत में महिला मंडलो,स्वयं सहायता समूह ओर स्कूली बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भब्य स्तर पर किया जाएगा बिजेता टीम को 21 हजार ओर उपविजेता को 11हजार रुपये पंचायत की तरफ से देने का एलान भी किया।
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाकर उन्हें आगे लाने के साथ पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को ग्रामीण स्तर पर महिला ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ओर इस दिन पंचायत में महिला मंडलो,स्वयं सहायता समूह ओर स्कूली बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भब्य स्तर पर किया जाएगा बिजेता टीम को 21 हजार ओर उपविजेता को 11हजार रुपये पंचायत की तरफ से देने का एलान भी किया। इस बार इस ग्राम सभा मे पहली बार एक मिसाल पेश की गई जिसमें छोटे बच्चो ओर पंचायत में 70 साल से ऊपर सभी महिलाओ ओर पुरषो को समानित किया गया। इस ग्राम सभा मे प्रवासी मजदुरो को ले कर भी सभा मे एक पस्तब पारित किया गया ।कि जिन जिन परिबारो ने प्रवासी मजदूरों को किराये पर रखा है वह उनका पंजीकन 1 महीने के अंदर करबाये अन्यथा उनके ऊपर कार्यभाई भी की जाएगी साथ मे यह भी निर्णय ग्राम सभा मे लिया गया कि पहले बो मजदूर कुठेड़ा पंचायत के लोगो के कार्य को करेंगे उसके बाद ही बो ओर पंचायत का कार्य करंगे।ऐसी तहत किनर समाज के ऊपर भी एक पस्ताव पारित किया गया कि कुठेड़ा पंचायत में जो लोग बी पी एल में है बो केबल 5 सौ रुपये उन्हें देंगे और बाकी 21 सौ रुपये देंगे।जिसके लिए सभी ने सहमति जताई। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा ने
सभा में युवाओं को नशे से दूर रहने, महिलाओं की सुरक्षा व रक्षा, महिलाओं के दायित्व और उनके अधिकारों जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा ग्राम सभा में जिला पार्षद बिमला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थी।