गरीब तथा असहायों को किए गए कंबल वितरण

गरीब तथा असहायों को किए गए कंबल वितरण
आपको बता दें भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला टीला खुशहालपुर में आज दिनाँक 04/01/2022 को अरविंद सिंह व अशोक कुमार पुत्र राजबहादुर के द्वारा अपनी माता जी स्व.श्यामा देवी,(जिलाउपाध्यक्ष स.पा. महिला मोर्चा) की प्रथम पुण्यतिथि पर अपने निज निवास वारात घर के पास हवन पूजन तथा कंबल वितरण का आयोजन किया। जहा पंडित अनिल दीक्षित जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रों से विधिवत हवन पूजन किया गया।
तत्पश्चात लगभग 150 गरीबों तथा असहायों को कंबल वितरित किए गए।
इस दौरान कंबल लेने आए लोगों ने इस कार्य की सरहना की , और कहा की समाज में परोपकार से बढकर कोई धर्म नहीं होता । ईश्वर ने प्रकृति की रचना इस तरह से की है कि आज तक परोपकार उसके मूल में ही काम कर रही है। परोपकार प्रकृति के कण-कण में समाया हुआ है। जिस तरह से वृक्ष कभी भी अपना फल नहीं खाता है, नदी अपना पानी नहीं पीती है, सूर्य हमें रोशनी देकर चला जाता है। परोपकार एक उत्तम आदर्श का प्रतीक है।
इस मौके पर हरिओम यादव(पूर्व व्लाक प्रमुख), मनोज पोरवाल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भरथना) व अजय यादव (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरथना) हाकिमसिंह (वर्तमान नगर पालिका परिषद भरथना अध्यक्ष) अन्य वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!