वाराणसी।।
(आलोक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, वाराणसी)
इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन मुख्यालय दिल्ली द्वारा डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव को आप का स्वास्थ्य पत्रिका के लिए बेस्ट आई एम ए न्यूज़ बुलेटिन का पुरस्कार मिला ,विदित हो कि डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ६ जर्नल के सम्पादक हैं और १८ पुस्तक के लेखक भी है !डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव के सराहनीय प्रयास हेतु यह पुरस्कार दिया गया !आई एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जे ए जयालाल एवम् सचिव डॉ जयेश लेले ने यह पुरस्कार राष्ट्रीय अधिवेशन में दिये ,अनेक संस्थाओं ने डॉ मनोज को साधुवाद एवम् बधाई दी,बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ शरद अग्रवाल.डॉ राजीव गोयल .डॉ अशोक राय डॉ अजीत सहगल.डॉ एम के बंसल ,डॉ अशोक अग्रवाल इत्यादि लोग थे !