जागरण ग्रुप श्री श्री मां शीतला देवी जागरण ग्रुप दामजीपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया…

जागरण ग्रुप श्री श्री मां शीतला देवी जागरण ग्रुप दामजीपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

 

नव दुर्गा उत्सव समिति दामजीपुरा

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा के तत्वाधान में कल रात भव्य देवी जागरण का कार्यक्रम ,श्री श्री मां शीतला माता देवी जागरण ग्रुप बैतूल की ओर से रखा गया था ,कलाकारों के स्वागत हेतू ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री सूरत लाल राठौर, गजानन आर्य ,कैलाश राठौर, समाज सेवी रितेश चौहान ,विजयपाल, नर्मदा प्रसाद भास्कर ,आदि गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर देवी जागरण ग्रुप के कलाकारों का स्वागत सत्कार किया गया ,देवी जागरण ग्रुप श्री श्री मां शीतला देवी जागरण ग्रुप में बहुत ही शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसमें मुख्य रुप से राधा कृष्ण की झांकी ,,शंकर पार्वती जी की झांकी ने लोगों का लोगों का मन मोह लिया एवं सुमधुर गायिका यशस्वी सत्यम टोरिया ,नितिन पारधी जैसे भजन गायकों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर कार्यकम में समा बांध रखा ,देवी जागरण ग्रुप ने परिवार एवम देश में एकता ,अखण्डता का संदेश देकर बहुत सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति गीत गाकर आरती के साथ कार्यकम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!